पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में वृक्षारोपण, व्याख्यान व हर घर तिरंगा के हुये कार्यक्रम

Jul 29, 2022 - 11:10
 0  20
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में वृक्षारोपण, व्याख्यान व हर घर तिरंगा के हुये कार्यक्रम

उमरिया। दिनांक 28/7/2022 को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय उमरिया में पुलिस अधीक्षक डॉ० लक्ष्मी कुशवाह के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में पुलिस उत्तरदायित्व एवं मानव व्यवहार के अंतर्गत व्यक्तित्व एवं व्यवहार(समाज) तथा मीडिया से बातचीत विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

          इस व्याख्यान में डॉ० राजेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार शिक्षाविद, पूर्व सलाहकार-सांची बौद्ध विश्वविद्यालय ( मध्यप्रदेश शासन) व विशेषज्ञ पुलिस/प्रशासन-प्रेस पब्लिक संबंध, द्वारा व्याख्यान दिया गया, इस दौरान 37 वे नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र के नव आरक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक इंडक्शन कोर्स के सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

          व्याख्यान के बाद संस्था में वृक्षारोपण किया गया एवं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत डॉ राजेंद्र सिंह वरिष्ठ पत्रकार द्वारा पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय डॉ० लक्ष्मी कुशवाहा को तिरंगा भेंट किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow