फंदे में झूलकर मिस्री ने दी जान

Jul 15, 2022 - 11:52
Jul 15, 2022 - 19:19
 0  101
फंदे में झूलकर मिस्री ने दी जान

उमरिया।  नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम घुलघुली के धनवाही निवासी किशोरी लाल पिता अलफतिया बैगा उम्र 35 वर्ष ने सुबह-सुबह घर से निकलकर कुछ दूर स्थित खेरदाई घाट पर लगे पलास के पेड़ पर लटककर अपनी जान दे दी, मृत युवक ने किन कारणों से आतमघाती कदम उठाया है फिलहाल साफ नही है, हालांकि सुबह सवेरे घटना के बाद ही ग्रामीणों ने इसकी जानकारी  सम्बंधित नोरोज़ाबाद पुलिस को दे दी है।

          बताया जाता है कि मृत युवक सिविल कार्य मे दक्ष रहा है और मिस्री आदि का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता रहा है, गुरुवार की सुबह सो कर उठने के बाद ही किन्ही कारणों से वो अवसाद ग्रस्त था, उठते ही कुछ देर रुककर घर से कुछ दूर खेरदाई घाट पहुंचा और आतमघाती कदम उठाते हुए फंदे में झूल गया, जिससे उसकी मृत्यु हुई है, घटना के कुछ देर बाद जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटकता शव देखा, तब जाकर इसकी जानकारी परिजनों को मिली है।

          सूत्रों की माने तो कुछ देर पहले घटना स्थल पर सम्बंधित पुलिस अमला शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow