गांव में कट्टे से फायरिंग, महिला घायल

Jul 11, 2022 - 21:57
 0  123
गांव में कट्टे से फायरिंग, महिला घायल

दो बदमाशों को गांव वालों ने दबोचा, ग्रामीणों में आक्रोश

उमरिया।  इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी में अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की खबर है,इस मामले में गांव वालों ने किन्ही दो बदमाशों को पकड़ा भी हुआ है।  बताया जाता है कि इन दो बदमाशों के अलावा और भी क़ई बदमाश घटना को अंजाम देने गांव पहुंचे थे, परन्तु गांव वालों की जागरूकता की वजह से इन दो के अलावा बाकी बदमाश मौके से फरार हो गए है।

          बताया जाता है कि ग्राम हरदी स्थित शासकीय होस्टल के समीप अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया है, सूत्रों की माने तो इस घटना में स्थानीय सुमित्रा पति सोमनाथ केवट उम्र 45 वर्ष बाल-बाल बच गई है, हालांकि गोली पैर में जख्म देते हुए निकली है, ऐसा बताया जा रहा है। 

          सूत्रों की माने तो किसी जमीनी विवाद में ये पूरे मामले का होना बताया जा रहा है, इस घटना में क़ई बदमाश जिले से बाहर के होने की बात भी कही जा रही है। 

    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow