सड़क हादसे में गई युवक की जान

Jul 1, 2022 - 09:20
 0  204
सड़क हादसे में गई युवक की जान

उमरिया।  नोरोजाबाद थाना अंतर्गत कलोनी से अमोलेश्वर मार्ग स्थित चिल्हा नदी के समीप सड़क हादसे में 11 वर्षीय मासूम के मौत की खबर है, इसके अलावा हादसे में दो गम्भीर भी है, जिन्हें निजी वाहन की मदद से अस्पताल लाया जा रहा है।

           सूत्रों की माने तो हादसे के दौरान तेज़ बरसात थी, बाइक में सवार मृतक अपने परिजनों के साथ चिल्हा नदी के समीप दो पहिया वाहन रोककर मूसलाधार गिर रहे पानी के बंद होने का इंतज़ार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात वाहन ठोकर मार दिया है, इस घटना में सुखलेश पिता चरनलाल चौधरी उम्र 12 वर्ष की मौके पर मृत्यु की खबर है, वही दो अन्य के गम्भीर रूप से घायल होने की जानकारी मिल रही है, इस हादसे में दोनो घायलों की हालत चिंतनीय बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow