योग, ऋषि-मुनियों एवं पूर्वजों द्वारा दिया गया अनोखा वरदान है- कलेक्टर

Jun 22, 2022 - 10:54
 0  54
योग,  ऋषि-मुनियों एवं पूर्वजों द्वारा दिया गया अनोखा वरदान है- कलेक्टर
योग,  ऋषि-मुनियों एवं पूर्वजों द्वारा दिया गया अनोखा वरदान है- कलेक्टर

योग, मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है- सीईओ

शहडोल ।  हर व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है, जिसे हमेशा संजोकर रखना बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति को हर कार्य करने में मन लगता है। योगा एक ऐसी कला है, जिससे व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ रख सकता है। योग कला ऋषि-मुनियों एवं हमारे पूर्वजों द्वारा दिया गया अनोखा वरदान है, जिसे हम सभी को पूरे मनोयोग एवं निष्ठा के साथ अपनाना चाहिए। योग शरीर को स्वस्थ मन को नियंत्रित अनुशासित और प्रसन्न रखता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। योग हमारे भारत की एक ऐसी विधा है, जो हमारे ऋषि-मुनियों ने बड़े अनुसंधान के बाद विकसित किया तथा विश्व भर में योग को पहुंचाने का अद्भुत काम किया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को इस अनूठी कला का आनंद लेने के लिए मनाया जाता है। आज हम सभी के लिए गौरवशाली क्षण है, संपूर्ण विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, जगह-जगह लोग योग कर रहे हैं, हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करेंगे। इसी के साथ आप सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उक्त विचार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने शहडोल नगर के ऐतिहासिक विराट मंदिर परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में व्यक्त किए।
     
          इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु चंद्र ने कहा कि योग, मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग हमारी भारतीय संस्कृति एवं कला के लिए एक अनोखा अनुष्ठान है, जिसे हर एक व्यक्ति को अपनाना चाहिए। हमारे दैनिक जीवन में योग को जन्म देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि मन और शरीर को फिट रखने के लिए हमारी प्राचीन कला स्वीकार की गई और दुनिया भर में इसकी सराहना की गई है। योग व्यक्ति अपने स्थिति के उचित और कर्तव्यों के अनुसार कर्मों का श्रद्धापूर्वक निर्वाह करता है।

          कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय के योग गुरु  शिवाकांत शुक्ला एवं उनके टीम द्वारा कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अन्य अधिकारी समाजसेवी जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आए विद्यार्थियों को योग के विभिन्न क्रियाओं की विधिवत अभ्यास कराया तथा क्रियाओं के शारीरिक लाभ के संबंध में संपूर्ण जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर साउंड सिस्टम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया तथा योग गुरुओं द्वारा सभी को प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने हेतु संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ० शशि प्रभा पांडेय, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात  अखिलेश तिवारी सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी, शिक्षक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow