निकाय चुनाव: अध्यादेश को राज्यपाल ने दी मंजूरी, जनता चुनेगी महापौर और पार्षद चुनेंगे पालिका-परिषद के अध्यक्ष

May 27, 2022 - 12:34
 0  57
निकाय चुनाव: अध्यादेश को राज्यपाल ने दी मंजूरी, जनता चुनेगी महापौर और पार्षद चुनेंगे पालिका-परिषद के अध्यक्ष

भोपाल। मध्यप्रदेश में नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा, जबकि नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे।  सरकार के अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। जल्द गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। गजट नोटिफिकेशन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग, राज्य निर्वाचन आयोग को अध्यादेश भेजेगा।
          नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के अध्यादेश राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। इसका गजट नोटिफिकेशन करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। इसकी के साथ महापौर के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होने का रास्ता साफ हो गया है।
          मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि, महापौर के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे। वहीं नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का निर्वाचन पार्षद करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow