भाजपा के जुझारू जांबाज सिपाही राजेंद्र यादव को भाजपा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजली

Apr 17, 2022 - 12:31
 0  190
भाजपा के  जुझारू जांबाज सिपाही  राजेंद्र यादव को भाजपा अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजली

नम आंखों से जिला भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
उमरिया।हाल ही में कुछ दिन पूर्व अमिलिहा में हुए सड़क दुर्घटना हादसे में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष रहे राजेंद्र यादव ग्राम भीम्मा डोंगरी के निवासी का आकस्मिक देहावसान हो गया l            राजेंद्र यादव द्वारा पार्टी संगठन के कार्यक्रम सक्रियता के साथ आयोजित किए जाते रहे हैं l सड़क दुर्घटना में कॉल कवलित हुए राजेंद्र यादव के घर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे पूरी टीम के साथ पहुंचे और शोकाकुल परिवार के समक्ष शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधायाl  मृत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि सौंपीl              श्री पांडे ने बताया राजेंद्र यादव भाजपा का एक जांबाज सिपाही था और उसका जाना केवल उसके परिवार और गांव की नहीं वरन भारतीय जनता पार्टी की क्षति हैl  इस दुख की घड़ी में पूरा भारतीय जनता पार्टी परिवार राजेंद्र यादव के परिवार के साथ खड़ा हैl अभी हुई सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ नेता महेश शुक्ला की भाभी भी कॉल  कवलित हुई हैl

           इस दुखद घड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया में शोक संवेदना व्यक्त कर शोकाकुल परिवार से मिलकर ढाढस बंधायाl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे  के साथ वरिष्ठ नेता अर्जुन त्रिपाठी शफात खान राम सुशील तिवारी मनोज मिश्रा अभय शिवहरे अशोक यादव रामदयाल यादव निलेंद्र शुक्ला एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow