अवैध बसूली से रेल यात्री परेशान

Apr 8, 2022 - 22:48
Apr 8, 2022 - 23:23
 0  101
अवैध  बसूली से रेल यात्री परेशान

भोपाल।  राजधानी भोपाल से सीहोर के बीच किन्नरों द्वारा भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हुए रेल यात्रियों से अवैध वसूली का सिलसिला बदस्तूर जारी  है।  इतना ही नहीं किन्नरों द्वारा यात्रियों के पैसे नहीं दिए जाने पर यात्रियों के सामने अपने कपड़े उतारने जैसी घिनौनी हरकत करने की धमकी दी जाती है । 
          अवैध वसूली के इस गोरखधंधे को उजागर करने का तात्पर्य रेलवे की आंखे खोलना है न कि राजनैतिक दृष्टिकोण से किसी वर्ग पर निशाना साधना है।
          बता दें कि RPF, GRP से लेकर टिकिट कलेक्टर तक अवैध वसूली के सिलसिले में लिप्त हैं, जिसका असर रेल्वे प्रबंधन पर सीधा पड़ रहा है।  ऐसे में रेल्वे बोर्ड की छवि धूमिल हो रही है, साथ ही यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।  कुल मिलाकर मामला निंदनीय होकर बेहद शर्मनाक साबित हो चला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow