भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस ढोल नगाड़े और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ संपन्न

Apr 7, 2022 - 09:15
 0  42
भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस ढोल नगाड़े और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ संपन्न
भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस ढोल नगाड़े और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ संपन्न

मतदान केंद्र स्वावलंबी मंडल आत्मनिर्भर और कार्यकर्ता सशक्त बने यही भाजपा का लक्ष्य : दिलीप पांडे

उमरिया। भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया द्वारा उमरिया जिले के सभी मंडलों और मतदान केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का 42 वा स्थापना दिवस ढोल नगाड़े पटाखे और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा और उत्साह के वातावरण में मनायाl जिला मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने प्रातः 10:00 माननीय नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण के माध्यम से उद्बोधन को सुना, तत्पश्चात शोभा यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण करते हुए उमरिया स्थित गांधी चौक में भाजपा का ध्वजारोहण किया गया l

          ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह वरिष्ठ नेता मिथिलेश पयासी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संबोधित कियाl तत्पश्चात उमरिया जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने ध्वजारोहण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से कार्यकर्ताओं को अवगत करायाl आज का स्थापना दिवस वास्तव में कार्यकर्ताओं के दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का परिणाम है जो कार्यकर्ता समूह में एकत्रित होकर अपने मंडल को आत्मनिर्भर मतदान केंद्र को स्वावलंबी बनाने का संकल्प लेते हुए स्थापना दिवस के अवसर को भव्यता प्रदान कर रहे थेl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के कार्यक्रमों को मतदान केंद्र स्तर पर संचालित करने के लिए एवम केंद्र वा प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जोड़ते हुए भाजपा की मूल अवधारणा को प्रसारित करने का लक्ष्य कार्यकर्ताओ को बतायाl

          आज के इस कार्यक्रम में कैलाश द्विवेदी धनुषधारी सिंह दीपक छतवानी सुमित गौतम विनय मिश्रा राकेश द्विवेदी बृजेश उपाध्याय राहुल सिंह राजेंद्र कॉल नीरज चंदानी आशीष राय अमित सिंह मनीष सिंह जीतू बारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुएl

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow