कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Apr 1, 2022 - 20:22
 0  96
कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए गृहमंत्री Dr. Narottam Mishra ने बताया कि खरीफ फसल के लोन चुकाने की अवधि आज 31 मार्च को समाप्त हो रही है। कैबिनेट ने खरीफ फसल की ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल तक किए जाने का निर्णय किया है। इस 15 अप्रैल तक बढ़ी हुई अवधि के अंतर का ब्याज जो लगभग 60 करोड़ रुपए होगा उसे सरकार भरेगी। 

          आज कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण अंचल में लोक परिवहन की सेवा रूरल ट्रांसपोर्ट क्रेडिट RTC मॉडल जो देश में पहला होगा, इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विदिशा में प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। 

          अब 181 सुविधा वाट्सएप पर मिलेगी। ऋण पुस्तिका वगैरह सब वाट्सएप पर लोगों को मिल जाएगी। सेमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना, रीवा को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। 86 गांव लाभान्वित होंगे और 9 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इसी तरह समाकोटा बैराज, महिदपुर की प्रशासकीय स्वीकृति कैबिनेट में दी गई है। इस परियोजना में 15 गांव लाभान्वित होंगे और 6 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। 

          प्रदेश में वर्तमान में 40 निजी विश्वविद्यालय संचालित हैं। प्रेस्टीज विश्वविद्याल इंदौर, टाइम्स विश्वविद्यालय भोपाल, प्रीति ग्लोबल विश्वविद्यालय शिवपुरी, एलएनसीटी विद्यापीठ इंदौर की स्थापना के लिए कैबिनेट द्वारा सहमति दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow